सोन प्रेरणा बाजार का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किये शुभारंभ

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज कलेक्ट्रेट मोड लोढी, रॉबर्ट्सगंज पर स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के बिक्री के लिए सोन प्रेरणा बाजार का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा फीता काट करके किया गया, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं मुख्य विकास अधिकारी जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वत रोजगार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
जिलाधिकारी ने बताया कि सोन प्रेरणा बाजार के खुल जाने से न केवल समूह की महिलाओं को रोजगार सृजन की दिशा में एक नया मार्ग प्रशस्त होगा बल्कि इनके द्वारा बनाए जा रहे हैं उत्पादों के बिक्री के लिए एक निश्चित स्थान भी निहित हो पाया है । इस दुकान के खुल जाने से समूह द्वारा बनाए गए सभी तरह के उत्पाद आपको एक ही जगह पर उपलब्ध होंगे। जनपद में वर्तमान समय में डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाएं समूह से जुड़ी हुई है जिसमें से ज्यादातर महिलाएं कोई ना कोई उत्पाद बनाकर स्थानीय बाजार में बेचती हैं जिसका उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल पाता इस दुकान से उनके उत्पादों का उन्हें उचित मूल्य मिल पाएगा और महिलाओं की आमदनी में वृद्धि होगी। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी जी के द्वारा बताया गया कि समूह द्वारा बनाए जा रहे सभी तरह के उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मीशो पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए कहा गया कि महिलाओं के द्वारा जो भी उत्पाद बनाए जा रहे हैं यह पूरी तरीके से शुद्ध है इन उत्पादों की आपूर्ति जल्द ही पुलिस विभाग के द्वारा आयोजित किए जाने वाले बड़े कार्यक्रमों में कराया जाएगा जिससे कि इन महिलाओं को विभागीय सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त स्वतः रोजगार महोदया ने बताया कि जनपद में समूह के द्वारा 100 से ज्यादा तरह के उत्पाद बनाए जा रहे हैं, हमारा यह प्रयास होगा कि हम समूहों से उच्च क्वालिटी का गुणवत्तापूर्ण बनाए गए उत्पादों को सोन प्रेरणा बाजार पर उपलब्ध करा सके जिससे की न केवल महिलाओं की आमदनी बढ़े बल्कि आम जनमानस के लिए स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी सहायक सिद्ध हो सकेगा। जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार एवं अन्य अधिकारीगणों के द्वारा लगभग 10000 की खरीदारी भी सोन प्रेरणा बाजार से की गई। सभी लोगों से अनुरोध भी किया गया कि आप लोगों को यदि शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं अन्य उत्पाद चाहिए तो आप लोग सोन प्रेरणा बाजार पर आकर के सामग्री का क्रय कर सकते हैं इससे समूह की महिलाओं का उत्साह बढ़ेगा और रोजगार का नया माध्यम भी उपलब्ध होगा।










