बौद्ध विहार बेलहत्थी में मेटिस हॉस्पिटल द्धारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी सोनभद्र- बौद्ध विहार बेलहत्थी में मेटिस हॉस्पिटल मुगलसराय डॉक्टरों की टीम ने लगाई मेडिकल कैंप बाटी मुफ्त दवाएं इसकी जानकारी ऋतिशा गोंड ने दी है। शाक्य सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर बेलहत्थी की डायरेक्टर ऋतिशा गोंड ने बताया कि मुगलसराय चंदौली हाईवे पर स्थित मेटिस हॉस्पिटल के 2 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम अपने अन्य स्टाफ के साथ 3 बजे अपराह्न से बेलहत्थी बौद्ध बिहार पर मेडिकल कैंप लगाया जिसे सैकड़ों स्थानीय आदिवासी जन जाति समुदाय के लोगों का निशुल्क खून की जांच, ब्लडप्रेशर की जांच के साथ साथ कई अन्य जाँच किया है और उनकी बीमारियों के साथ निशुल्क आवश्यक दवाओं का वितरण किया है । मेटिस हॉस्पिटल के ओर से डॉ आशुतोष पांडेय, डॉ एस के सिंह तथा कृष्ण , धीरज, अमन, तुषार, अवधेश एम्बुलेंस के साथ बुद्ध विहार आए और सभी जरूरतमंदों का जांच कर निःशुल्क से दवा वितरण किया गया।

बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए केंद्र प्रदेश सरकार तत्पर है-विधायक भूपेश चौबे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *