ब्लड डोनेशन कैंप “एक यूनिट खून किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है-उम्मीद की किरण फाउंडेशन

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी सोनभद्र-स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र में  “उम्मीद की किरण फाउंडेशन” द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 15 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 4 स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर दूसरों के जीवन बचाने की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से सावित्री यादव, नेहा सिंह, प्रीति गौतम और उमेश शामिल रहे। इन सभी ने न सिर्फ रक्तदान किया, बल्कि अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

फाउंडेशन की अध्यक्ष सावित्री यादव ने बताया कि, “सोनभद्र जिले में इस समय 51 थैलेसीमिया मरीज हैं जिन्हें हर माह नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे मरीजों की जान बचाने के लिए समाज के हर जिम्मेदार नागरिक को आगे आना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि, “हर वह व्यक्ति जो 18 से 60 वर्ष की उम्र का है और जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक है, वह रक्तदान कर सकता है। यह न केवल सुरक्षित है, बल्कि किसी के लिए जीवनदायिनी भी बन सकता है।” शिविर के आयोजन में मेडिकल कॉलेज की टीम ने पूर्ण तकनीकी सहयोग दिया और रक्तदान की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के लाभ और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया गया। “उम्मीद की किरण फाउंडेशन” ने इस अवसर पर आम जनता से अपील कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें,

 जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनजाति समुदाय की बस को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *