दरभंगा में योग दिवस के मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया योग अभ्यास।

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित योग शिविर का आयोजन हुआ। सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में अलग-अलग समूहों में लोग योग करते नजर आए।

विश्वविद्यालय परिसर में हुए सरकारी आयोजन में योग गुरु के नेतृत्व में करीब एक घंटे तक योग कराया गया। इस दौरान अलग-अलग योगासन कराए गए। हर आसन के फायदे के बारे में भी लोगों को बताए गए। कार्यक्रम का समापन ‘करें योग, रहें निरोग’ मंत्र के साथ हुआ।

राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से आज 117 देशों में योग हो रहा है। यह एक अचूक दवा है, जो नियमित अभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखती है। योग प्राचीन भारतीय परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि योग से सामाजिक और पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहता है। कार्यक्रम में गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने का भी संकल्प लिया गया।

शिविर में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता , राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार के माननीय मंत्री संजय सरावगी और जिलाधिकारी कौशल कुमार ने भाग लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आम लोग भी शामिल हुए।

अति पिछड़ा सामाजिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *