सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

 Media Houseसोनभद्र- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए गए कुल 302 वाहनों का चालान किया गया, साथ ही 19 वाहनों को सीज कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।

इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर सुचारु यातायात बनाए रखना, दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना और जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यातायात पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कस्बा में पैदल गस्त किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *