क्षेत्राधिकारी घोरावल के कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास

मीडिया हाउस सोनभद्र – सर्किल घोरावल हेतु क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं आवासीय भवन के निर्माण के लिए कस्बा घोरावल के पास निर्धारित भूमि पर विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।कार्यक्रम में विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्या एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा विधिवत पूजा-पाठ एवं भूमि पूजन कर भवन निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय, लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय कस्बा घोरावल के जनप्रतिनिधिगण, व्यापारी बन्धु, पत्रकार बन्धु एवं आम जनमानस द्वारा भी सहभागिता की गई।

क्षेत्राधिकारी घोरावल के कार्यालय भवन का निर्माण लगभग ₹153 लाख तथा आवासीय भवन का निर्माण लगभग ₹63 लाख की लागत से कराया जा रहा है। इस प्रकार दोनों भवनों के निर्माण पर कुल लगभग ₹216 लाख (₹2.16 करोड़) की लागत आएगी। दोनों भवनों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया जा रहा है तथा निर्माण कार्य लगभग 6–7 माह में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है।

नवीन कार्यालय एवं आवासीय भवन के निर्माण से क्षेत्राधिकारी घोरावल कार्यालय की कार्यक्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्यालयीन एवं आवासीय आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पुलिस कार्यों के संचालन में सुविधा, दक्षता एवं प्रभावशीलता को और बढ़ावा मिलेगा तथा जनपद में अपराध की रोकथाम, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा से संबंधित पुलिस कार्यों के प्रभावी संचालन में भी सुविधा होगी।

परमिटों की बिक्री, खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाये और कितने क्षेत्रों में खनन हो रहा है-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *