पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अवैध वाहनों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन अभियान

Media House सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण जनपद में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान में यातायात पुलिस एवं एआरटीओ सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा विशेषकर रॉबर्ट्सगंज से घोरावल मार्ग पर कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत बिना परमिट एवं अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए कुल 12 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 135 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की गई, जिनमें चालान, जुर्माना तथा अन्य दंडात्मक कार्यवाहियां सम्मिलित हैं।

“नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम इसी क्रम में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करते हुए जनपद में विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक करना है। पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। आमजन को यातायात सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। जनसामान्य को बताया गया कि हेलमेट का प्रयोग उनकी सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है, और इसके बिना पेट्रोल लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दोहरा हत्याकांड का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *