3 दिनों से जला ट्रांसफार्मर, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 25ता.चोपन-चोपन ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिंदुरिया पॉलिटेक्निक कॉलेज मोड के पास कृषि कार्य के लिए लगा ट्रांसफार्मर 3 दिनों से जला हुआ है। चोपन बिजली विभाग के जेई से से बात करने पर उन्होंने कहां की दो-तीन दिन लगेगा। लेकिन मौका मुआयना करने अभी तक कोई उच्च संबंधित अधिकारी नहीं पहुँचा है। यही समय है धान की रोपाई का और बिजली न रहने की वजह से किसानों का पानी खेत तक नहीं पहुँच पा रहा जिस वजह से धान की बीज सूख जा रही। ऑनलाइन बिजली विभाग को एप्लीकेशन दिया गया अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वही सिंदुरिया गांव के रहवासियों ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि, इंद्र देवता हमारे देश से नाराज चल रहे कहि इतना ज्यादा कहर बरपा दे रहे कि बाढ़ आ जा रही तो कही गुस्से में रहकर पानी की एक बूंद भी नहीं छिड़क रहे। ऐसे में बिजलीं विभाग भी साथ नहीं दे रहा अगर समय से ट्रांसफार्मर लग जाता विभाग की तरफ से तो किसान अपने खेत तक बोरिंग का पानी पाइप के द्वारा पहुँचा कर धान की नर्सरी तैयार कर लेते। रहवासियों ने कहा कि, बिजलीं विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की फ़रियाद कर चुके है ऑनलाइन शिकायत भी कर दी है अब जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदल कर हम किसानों पर मेहरबानी करने का कष्ट बिजलीं विभाग करे। वैसे भी गेहूं की फसल इस क्षेत्र में बर्बाद हो चुकी है अगर अब धान की फसल को नष्ट पहुँचता है तो क्षेत्र में भुखमरी आ जायेगी क्योंकि गरीब तबके के पास उतना धन नहीं होता कि इस महंगाई में अन्न खरीद कर गुज़र बसर कर सके। ऊपर से परिवार के सदस्यों का पढ़ाई से लेकर दवाई तक का खर्चा हम किसानी करके ही निकाल पाते है।










