शासन द्वारा निर्धारित महीने के लक्ष्य के अनुरूप वसूली के कार्य में लाया जाये तेजी-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज ऐजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की, सीएम डैशबोर्ड में रैंकिंग में कमी व धान खरीद में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दियें, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि धान खरीद हेतु कृृषक बन्धुओं को धान क्रय केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि रिटायरमेन्ट कर्मचारियों के देयक का भुगतान समय से किया जाये,इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जायें।

बैठक में जिलाधिकारी ने मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने, आर0सी0 का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित महीने के अनुरूप लक्ष्य वसूली के कार्य में तेजी लाया जाये, जिससे राजस्व वसूली के प्रगति में तेजी लाया जा सकें, इस कार्य में शिथिलता न बरती जायें, लक्ष्य  पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाये। उन्होंने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से करने के लिए कड़ाई के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाय, जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये, किसी भी हाल में जनता के साथ अन्याय न होने पायें, इसका भी ध्यान दिया जाये। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बाजार में बिकने वाले खाद्य सामग्री की जॉच कराते रहें, ताकि किसी प्रकार प्रकार की मिलावटी की स्थिति न आने पायें, इसके लिए छापेमारी की कार्यवाही में तेजी लाया जायें और जो भी शासन द्वारा मानक व फार्मूला निर्धारित किया गया है, उसका अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

रोगों से आगाह- चूहा और छछूंदर से फैल रहा है संचारी रोग,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *