मतदाता केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस उपस्थित रहेगें

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में स्थापित मतदाता केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से मध्याह्न 12ः00 बजे तक निम्न सामाग्रियों के साथ उपस्थित रहेगें . दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति। अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृत/डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की प्रति।. विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति। समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त फामों की कम संख्या में उपलब्धता की शिकायतों के दृष्टिगत कम से कम 50-50 की संख्या में फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म-7 व फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) की उपलब्धता मतदाता सहायता केन्द्र पर सुनिश्चित की जाए। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता सहायता केन्द्र पर पात्र नागरिकों को मैपिंग तथा दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित फार्मों को भरने में सहायता प्रदान की जायेगी। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थलों पर मतदाता सहायता केन्द्र (टवजमत ।ेेपेजंदबम ब्मदजमत) स्थापित किए जाने एवं उपरोक्त सामाग्रियों सहित बूथ लेवल अधिकारियों की प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से मध्याह्न 12ः00 बजे तक उपस्थित रहें।










