सोनभद्र-डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का चुनाव प्रक्रिया निरस्त

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र– डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का वर्ष 2025-2026 का होने वाले चुनाव प्रक्रिया को एल्डर कमेटी अध्यक्ष नाथ सिंह एडवोकेट ने मंगलवार को निरस्त कर दिया है। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट को चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने के साथ ही यूपी बार काउंसिल के मार्डन बाइलॉज के अनुसार बाद में कराने का निर्देश दिया है।
सहायक चुनाव अधिकारीगण सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट व राजकुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम 23 फ़रवरी 26 से शुरू होकर 9 मार्च 26 तक होना निश्चित था, किंतु मतदाता सूची में अधिवक्ताओं का पता न होना, जिस पर अधिवक्तागण ने आपत्ति व सलाह दिया कि मतदाता सूची में पता होना चाहिए, जिससे चुनाव प्रचार प्रसार में अधिवक्ताओं को सहूलियत मिल सके एवं बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के मॉडर्न बाइलॉज के नियमानुसार ना होने के कारण एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट को निर्देशित किया है कि समस्त चुनाव प्रक्रिया निरस्त किया जाता है व मतदाता सूची दुरुस्त करके चुनाव की तिथि बाद में घोषित किया जाएगा। इस बाबत डीएम, एसपी व एसडीएम सदर को भी अवगत करा दिया गया है।

3 अन्तरप्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 3 DCM ट्रक से 1855 पेटी में कुल 16695 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *