जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता मेें पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार मेें पवित्र रमजान माह, होलिका दहन व रंग भरी होली का पर्व सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न की गयी। बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों, धर्मगुरुओं से क्षेत्रवार सामान्य परिचय प्राप्त करते हुए विगत वर्षों में होली पर्व के दौरान पायी गयी कमियों के सापेक्ष आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।

बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं, उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के द्वारा होली व रमजान माह में शाम के समय पर्याप्त विद्युत आपूर्ति एवं समुचित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की गयी। इसी प्रकार जनपद के अन्य नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से उपस्थित हुए धर्मगुरुओं के द्वारा समुचित चिकित्सा, सुरक्षा एवं साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु प्रस्तुत आवश्यकताओं से उपस्थित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा निर्देशित किया गया कि अपेक्षित सुविधायें प्राथमिकता के आधार पर कल तक अवश्य दुरुस्त कर लिया जाये जिससे आगामी त्यौहारों पर भी सभी सुविधायें आमजन हेतु निर्बाध रुप से उपलब्ध रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि होली के अवसर पर होलिका दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहती है, भीड़ प्रबन्धन एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कराते हुए सतत् निगरानी रखी जाये,

जिससे किसी भी अवांछित तत्वों के द्वारा विधि व्यवस्था प्रभावित न किया जा सके। सम्भावित स्थलों, रुटों पर पुलिस बल सतर्क निगरानी हेतु सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग जनपद में उपलब्ध ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समस्त चिकित्सालयों पर आपातकालीन सेवायें सुदृढ़ रखी जायें तथा बर्न यूनिट को एलर्ट मोड में रखा जाये जिससे किसी भी आपात स्थिति में अभाव की स्थिति उत्पन्न न हो सके। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग होली पर्व एवं रमजान माह के दौरान बाजार में बिक्री हेतु उपलब्ध खाद्य सामग्रियों की टीम बनाकर सतत निगरानी रखी जाये तथा किसी भी स्थिति में अपमिश्रण की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चत की जाये जिससे कोई घटना घटित होने से बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, राबर्ट्सगंज/पिपरी, सोनभद्र को निर्देशित किया गया कि होलिका दहन हेतु शहरी क्षेत्रों का पर्यवेक्षण करा लें तथा जहॉ भी विद्युत पोलों या तारों के समीप होलिकायें बनायी गयी हों उनको चिन्हित करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थापित करा लिया जाये अथवा आवश्यकतानुसार वहॉ के जन समुदाय से वार्ता करते हुए इसका समुचित समाधान करा लिया जाये जिससे विद्युत जनित घटनायें उत्पन्न न हो सकें साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति आवश्यकतानुसार सुनिश्चित करायी जाये, जिससे पेयजल, प्रकाश की असुविधा त्यौहारों, पर्वों के दौरान न रहंे।

मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं ससमय कर ली जाये पूर्ण-अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)

बैठक में उपस्थित नोडल अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, सोनभद्र को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त नगर निकायों में होलिका दहन स्थलों की निगरानी कराते हुए उक्त स्थलों पर साफ-सफाई एवं नगर के प्रमुख स्थलों पर समुचित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चत करा ली जाये। ऐसे स्थलों को चिन्हित करते हुए टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये जिससे अपेक्षित सुविधाओं का अभाव न हो सके। जिला आबकारी विभाग के उपस्थित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के प्रमुख क्षेत्रों में टीम बनाकर इसकी सतत् निगरानी करायी जाये कि कहीं भी जहरीली शराब का निर्माण या उसकी बिक्री न हो सके। इसके अतिरिक्त अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर पुलिस बल के साथ टीम बनाकर नाकाबन्दी करते हुए चेकिंग अभियान चलाया जाये। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की चोरी छिपे घटनायें संज्ञान में आते ही गठित संयुक्त टीम द्वारा त्वरित ढंग से समुचित जॉच एवं वैधानिक कार्यवाही करते हुए ऐसे विधि विरुद्ध कार्यवाही को प्रतिबन्धित रखा जाये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि होली, रमजान माह तथा ईद में पूर्व घटित घटनाओं का संज्ञान लेते हुए संवेदनशील स्थानों पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाये तथा सोशल मीडिया पर नजर रखते हुए धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम, पी0डब्ल्यू0डी0, विद्युत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, धर्मों के प्रतिष्ठित धर्मगुरु आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *