डायट परिसर में नव निर्मित बीएसए कार्यालय का डीएम व सीडीओ ने किया उद्घाटन

मीडिया हाउस सोनभद्र  – रामनवमी के शुभ अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी  जागृति अवस्थी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। उद्घाटन के पश्चात दोनों अधिकारियों द्वारा कार्यालय में औपचारिक प्रवेश भी किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय के सभी कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य में शेष रह गए अधूरे कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने हेतु कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी नए शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिक्षा संबंधी कार्यों में और अधिक गति एवं गुणवत्ता लाई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी  हेमन्त सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह सहित जनपद के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद के सभी विकास खंडों के खण्ड शिक्षा अधिकारी, डी.सी. शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यालय स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हड़ताली चालकों पर दमन बंद करे सरकार.! हिट एंड रन पर बने काले कानून को रद्द करे- भाकपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *