जुगैल पुलिस ने मुकदमा पंजीकरण के महज 24 घंटे के भीतर तीन वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस चोपन/ सोनभद्र  –  जुगैल पुलिस को हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकरण के महज 24 घंटे के भीतर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वादी इश्रावती ने शिकायत में बताया कि उनके पति शिवचरन गोड़ को 14 मार्च 2026 को अभियुक्त राम प्रसाद अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था, जिसके बाद वह लापता हो गए थे।

बाद में 19 मार्च 2026 को शिवचरन का शव सोन नदी किनारे ‘गुजरी’ नामक स्थान पर सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर 03 अप्रैल 2026 को ग्राम चौरा टोला बिजौरा से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राम प्रसाद (45), छोटे लाल (40) एवं परसराम उर्फ सरवन उर्फ सुखदेव (22) शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शराब के नशे में आपसी रंजिश के चलते उन्होंने शिवचरन गोड़ की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को सोन नदी किनारे फेंक दिया। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि मृतक से पुरानी रंजिश थी तथा जादू-टोना के संदेह के कारण भी विवाद हुआ था। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

उ प्र उधोग व्यापार मण्डल सोनभद्र की अतिआवश्क बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *