हनुमत सोलर हाउस फर्म में लगभग 4 करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-वादी विकास सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अदलपुरा, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर, हाल पता कम्हारी, धर्मशाला रोड, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी दुकान हनुमत सोलर हाउस में पूर्व में कार्यरत मैनेजर हरि गोविन्द सिंह पटेल सहित अन्य पूर्व कर्मचारियों द्वारा उनके दुकान पर बाहर रहने के दौरान करोड़ों रुपये का गबन किया गया। उक्त धनराशि की रिकवरी के संबंध में थाने पर शिकायत किए जाने से बचने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा आपस में साजिश कर AI जनरेटेड लड़की की फोटो के साथ वादी की छवि धूमिल करने एवं दुकान की साख खराब करने के उद्देश्य से फेसबुक आईडी एवं व्हाट्सएप के माध्यम से सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 894/2026, धारा 316(5), 351(3), 61(2)(क) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मेविश टॉक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में आर्थिक अपराध एवं धोखाधड़ी के मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी टीम सोनभद्र को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 894/2026, धारा 316(5), 351(3), 61(2)(क) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट से संबंधित हनुमत सोलर हाउस फर्म में लगभग 04 करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में नामजद 03 अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी की कार्यवाही का विवरण-
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं साइबर सेल से समन्वय स्थापित कर अभियुक्तों की लोकेशन एवं आवागमन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन के पास खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो-एन वाहन में मौजूद तीनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 69,500 रुपये नकद, 05 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 04 क्रेडिट कार्ड, विभिन्न पहचान एवं ड्राइविंग संबंधी दस्तावेज तथा घटना से संबंधित 01 स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया गया। वाहन के आवश्यक कागजात उपलब्ध न कराने पर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाहन सीज करने की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. हरिगोविन्द सिंह पटेल पुत्र अशोक कुमार सिंह, निवासी वार्ड नं0 15 अखाड़ा मोहाल कम्हारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. विरेन्द्र प्रताप केशरी पुत्र नन्दलाल केशरी, निवासी वार्ड नं0 15 अखाड़ा मोहाल कम्हारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. इन्द्रेश सिंह पटेल पुत्र सुरेन्द्र नाथ सिंह पटेल, निवासी ग्राम महेवा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण-
* 69,500 रुपये नकद।
* 05 अदद मोबाइल फोन।
* 01 अदद एसर कंपनी का लैपटॉप।
* 04 अदद क्रेडिट कार्ड।
* आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस।
* दैनिक उपयोग के कपड़ों एवं अन्य सामान से भरे बैग।
* घटना से संबंधित 01 अदद काले रंग की स्कॉर्पियो-एन वाहन।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक बनारसी यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 राजेश यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. का0 रूपेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. का0 रमेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
5. म0का0 श्रद्धा अवस्थी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।










