मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने नाराजगी व्यक्त किए। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकों में योजना से संबंधित लंबित पत्रावलियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत लंबित सभी पत्रावलियों का अगले सप्ताह तक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि सभी बैंकों से समन्वय स्थापित कर अगले सप्ताह तक लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जाए। साथ ही, जिन बैंकों द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के आवेदनों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अग्रणी जिला प्रबंधक को दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि युवाओं के स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना से जुड़े आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना अथवा बिना उचित आधार के निरस्त करना किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा। यदि किसी पात्र आवेदक की पत्रावली गलत रिपोर्ट अथवा त्रुटिपूर्ण तथ्यों के आधार पर निरस्त की जाती है और जांच में बैंक स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित बैंक प्रबंधक की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें स्वयं का रोजगार एवं उद्यम स्थापित करने का अवसर प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए बैंक अधिकारी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण करें और पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान किए बिना नियमानुसार समयबद्ध ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया पूरी करें।

JSW परियोजना की ससनई में लोक सुनवाई, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, वनाधिकार व रोजगार का मुद्दा गरमाया.!

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आगामी बैठक में बैंकों की प्रगति की पुनः समीक्षा की जाएगी। इसमें लंबित पत्रावलियों के निस्तारण एवं बैंकवार कार्यवाही की स्थिति का आकलन किया जाएगा।
इस मौके पर जिला उपायुक्त अधिकारी विनोद चौधरी, डूडा अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, उद्यम मित्र नितिन प्रकाश सिंह साहित्य संबंधित बैंक कर्मी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *