क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी

मीडिया हाउस सोनभद्र – अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में डाला बिल्ली क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्रशर क्षेत्रों में हो रहे प्रदूषण की समस्या पर नियंत्रण एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना, बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किये कि क्रशर क्षेत्रों से उड़ने वाली धूल एवं प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान देने को कहा गया जहां अत्यधिक धूल उड़ रही है सड़कों पर फैल रही धूल को रोकने के लिए नियमित रूप से स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ क्रशर क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए, अपर जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह, एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी से अपेक्षा की गई कि वे निर्धारित निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण हेतु सहयोग करें।










