महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने के मामले में 06 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 13.04.2026 को थाना कोन पुलिस द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत एवं धमकी देने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 59/26 धारा 76, 352, 351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में नामजद एवं वांछित कुल 06 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर विम्ढमगंज-कोन बस स्टैंड तिराहा, कस्बा कोन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–
01.यशवन्त पुत्र राजेन्द्र, निवासी कचनरवा टोला हडवडिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र (उम्र 35 वर्ष)
02.सुमन्त कुमार पुत्र राजेन्द्र, निवासी कचनरवा टोला हडवडिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र (उम्र 30 वर्ष)
03.शशि कुमार पुत्र अनन्त प्रसाद, निवासी कचनरवा टोला हडवडिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र (उम्र 21 वर्ष)
04.राकेश पुत्र नागवन्त प्रसाद, निवासी कचनरवा टोला हडवडिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष
05.मनीष कुमार पुत्र बसन्त चन्द्रवंशी, निवासी गरवाँन, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र 21 वर्ष
06.विकेश कुमार पुत्र जयराम चन्द्रवंशी, निवासी गरवाँन, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र 26 वर्ष

जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज का किया औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *