मेरी माटी मेरा देश’ भारत की आन, मान, शान-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 8ता.सोनभद्र-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत पूरे देश में ‘मेरी माटी, मेरा देश‘ एंव ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ मनाया जायेगा इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में भी यह कार्यक्रम जोश व हर्षो उल्लास के साथ मनाया जायेगा यह कार्यक्रम मुख्य रूप से ग्राम/ग्राम पंचायतों नगर/निकायों विकास खण्डों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और औद्योगिक एंव व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मनाया जायेगा इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 09 अगस्त,2023 को समस्त ग्राम/ग्राम पंचायतों नगर/निकायों विकास खण्डों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और औद्योगिक एंव व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पंच-प्रण की शपथ दिलायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि मेरा माटी मेरा देश के अंतर्गत स्वतंत्रता प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसका प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भॉवना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। स्वतंत्रता सप्ताह के क्रियान्वयन हेतु व्यापक जनसहभागिता से जनपद में कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया गया। 9 अगस्त को ग्राम पंचायत व स्थानीय निकाय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्थल चयन की कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये, स्थल चयन में सुनिश्चित किया जाए कि गांव के अमृत सरोवर एवं शहीद पार्क को विशेष प्राथमिकता दी जाए और इसके ना होने पर पंचायत भवन, विद्यालय आदि का चयन किया जाए, इसी दिन कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक की एक मुट्ठी में मिट्टी लेकर पंचप्राण दिलाए जाएंगे, इस दौरान व्यक्तिगत अथवा सामूहिक सेल्फी लेकर इस अभियान से जुड़ी हुई वेबसाइट https://merimaatimeradesh.govi.in/ पर अपलोड किया जाये। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों में एक स्थान चयनित किया जाए जहां 75 पौधों का रोपण कर अमृत वाटिका के रूप में विकसित की जाये।

पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *