माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर ट्रस्ट ओबरा का हुआ शपथ ग्रहण एवं दायित्व वितरण,

मीडिया हाउस ओबरा-ओबरा नगर स्थित माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर परिसर में “माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर ट्रस्ट ओबरा” की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतोष अग्रहरि द्वारा एवं संचालन उमाशंकर अग्रहरि द्वारा किया गया।
बैठक में मंदिर के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच दायित्वों का वितरण करते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंदिर के विकास, व्यवस्था, धार्मिक कार्यक्रमों एवं मंदिर के कायाकल्प के लिए निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि मैहर शक्तिपीठ धाम के प्रधान पुजारी दाऊ सरकार जी के आगमन के क्रम में मंदिर ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी, जिसके बाद मंदिर के संचालन एवं विकास को व्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई।
ट्रस्ट में संरक्षक के रूप में अजय अग्रहरि, अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, सचिव तारकेश्वर केशरी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रहरि एवं उमाशंकर अग्रहरि, उपाध्यक्ष राम नरेश अग्रहरि, लवकुश अग्रहरि एवं सुभाष अग्रहरि (बिछिया), उप सचिव मिथिलेश अग्रहरि, जेपी केशरी एवं विजय वैश्य, उप कोषाध्यक्ष राजेश केशरी, आय-व्यय निरीक्षक सूर्य नारायण अग्रहरि एवं अरविंद अग्रहरि, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख मनोज दुबे तथा मीडिया प्रभारी राकेश अग्रहरि एवं अभिषेक अग्रहरि को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि ट्रस्ट की नियमित बैठक प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें मंदिर के विकास कार्यों, धार्मिक आयोजनों, आय-व्यय एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही 3 एवं 4 मई को मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या, आरती, भंडारा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से संबंधित आय-व्यय का विवरण भी बैठक में प्रस्तुत किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर को नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बताते हुए मंदिर के उत्थान एवं विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया।










