वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी सोनभद्र की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कल आयोजित की गई। बैठक में शासन की मंशानुरूप 150 से अधिक आबादी वाले अनजुड़े मजरों को पक्के मार्गों से जोड़ने तथा अवशेष लघु सेतु, सड़क एवं अन्य निर्माण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में राज्य मंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उत्तर प्रदेश सरकार संजीव कुमार सिंह गौंड,  विधायक सदरभूपेश चौबे,  विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, सदस्य विधान परिषद विनीत सिंह सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, निर्माण खण्ड एवं निर्माण खण्ड-2 उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि जनपद के सभी पात्र मजरे पक्के मार्गों से जोड़े जाएं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभावार ऐसे सभी मजरे जिनकी आबादी 150 से अधिक है और जो अब तक सड़क संपर्क से वंचित हैं, उन्हें कार्ययोजना में प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित किया जाएगा। इसके लिए मा० जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर अवशेष सड़क, लघु सेतु एवं अन्य प्रस्तावों की सूची प्राप्त की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि

मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान दिये गए निर्देश के क्रम में 150 से अधिक आबादी वाले वाले मजरों को सूची मैं प्रत्येक दशा में कार्ययोजना में सम्मिलित करने के निर्देश संबंधित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए गए । बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कार्ययोजना को सफल बनाने हेतु सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ताज मिस्टर मिस व मिसेज इंडिया 2023 की प्रतियोगिता में ऋतुसोनी ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *