सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : प्रभारी मंत्री

सोनभद्र-विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को किया गया सम्मानित।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खण्ड चतरा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जनपद प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जहां आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का सकारात्मक प्रभाव जनमानस के जीवन में दिखाई दे रहा है।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण विकास योजनाओं का लाभ तेजी से गांव-गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर आमजन और शासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान तथा योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है।

फ्लोराइड युक्त पानी सेवन से बचने और शुद्ध पानी वाले जल स्रोतों सेवन करें-डा अनिल गौतम

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *