डॉ. रवि आनंद को भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने महात्मा बुद्ध कि तस्वीर भेंट की

मीडिया हाउस सोनभद्र – ओबरा प्रोजेक्ट हॉस्पिटल में अपनी उत्कृष्ट और संवेदनशील चिकित्सा सेवाओं से स्थानीय आवाम का दिल जीतने वाले *डॉ. रवि आनंद जी* का लखनऊ स्थानांतरण (Transfer) हो जाने पर आज उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। डॉ. रवि जी का ओबरा में कार्यकाल भले ही संक्षिप्त रहा, लेकिन मरीजों के प्रति उनका सेवा भाव, मधुर व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा सदैव याद की जाएगी।
इस अवसर पर *भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान* के अध्यक्ष जनसेवक विजय शंकर यादव ने डॉ. रवि जी से शिष्टाचार मुलाकात की। संस्था द्वारा उनके निस्वार्थ सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सत्य, शांति और करुणा के प्रतीक *महात्मा बुद्ध जी की प्रतिमा (तस्वीर) भेंट कर* सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष जनसेवक विजय शंकर यादव ने कहा कि
डॉक्टर रवि जी अपने बेहतर सेवाओं के लिए सदैव याद किये जायेंगे। ओबरा प्रोजेक्ट हॉस्पिटल में बहुत कम समय तक ही रहना हुआ डॉक्टर रवि जी का! इन्होंने ओबरा के आवाम को बेहतर सेवा दी। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान इन्हें अग्रिम कार्य स्थल के लिए शुभकामनाएं देती है आशा करती है वहाँ भी अपने बेहतर कार्य शैली से आवाम कि सेवा करेंगे। संगठन के अजय कुमार छोटू चौधरी अमर नाथ वीरेंद्र शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।










