आपदा से बचाव की मुहिम गांव-गांव तक पहुंची

मीडिया हाउस सोनभद्र  – आपदा से बचाव की मुहिम गांव-गांव तक पहुंची, डूबने की घटनाओं की रोकथाम हेतु व्यापक जागरूकता अभियान शुरू, नदियों-नहरों एवं बांधों के किनारे लगाए जा रहे चेतावनी एवं सावधानी बोर्ड, जिलाधिकारी के निर्देशन में जनसुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए चलाया जा रहा विशेष अभियान जनपद सोनभद्र में आपदा से बचाव एवं जनसुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को आपदा प्रबंधन एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

बरसात के मौसम में नदियों, नहरों, तालाबों, जलाशयों एवं बांधों के आसपास होने वाली दुर्घटनाओं तथा डूबने की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। आमजन को ष्क्या करें और क्या न करेंष् संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थलों, नदियों, नहरों, बांधों एवं जलाशयों के किनारे चेतावनी एवं सावधानी संबंधी साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। साथ ही पोस्टर एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों को जल स्रोतों के निकट बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि चेतावनी बोर्डों का पालन करें, बच्चों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, जिससे जनहानि को रोका जा सके और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

9 अगस्त को डीएलसी कार्यालय पर धरना, 13 अगस्त को रासपहरी में मजदूर अधिकार सम्मेलन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *