डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय में बैठक संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं योजना बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की।

बैठक में बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने विधानसभा 401 के सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों एवं जिले के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संगठन के प्रति समर्पण एवं योगदान की सराहना करते हुए सभी से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार एवं सिद्धांत आज भी राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चोपन बंशीधर, जिला उपाध्यक्ष शंभुनारायण, अनिल सिंह, अनूप तिवारी अनूपम तिवारी अमन मौर्य, रजनीश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंबेडकर स्टेडियम-क्रिकेट मैच में प्रशासन की टीम रही चैम्पियन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *