संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

 मीडिया हाउस सोनभद्र  – संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जनपद में गुरुवार को व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का निरीक्षण तथा नालियों की सफाई कराई गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए गए।

अभियान के दौरान सफाईकर्मियों, ग्राम पंचायत सहायकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता अपनाने तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

आज संचालित अभियान के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों में बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। ग्रामों में नालियों की सफाई कराई गई कई स्थानों पर झाड़ियों की कटाई की गई। इसके अलावा हैंडपंपों का मरम्मत कार्य कराया गया और वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पशुपालकों को भी जागरूक किया गया तथा कृषक संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कुल बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

27 एवं 28 जून को खुले रहेंगे सभी मतदेय स्थल वाले विद्यालय एवं कार्यालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *