साइबर ठगी के शिकार महिला के खाते में ₹11,630 की धनराशि कराई गई वापस

मीडिया हाउस सोनभद्र  – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी वी0पी0 साहनी के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा साइबर ठगी के शिकार महिला की धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया गया।

आवेदिका मीना देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम मझौली, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा एक फर्जी लिंक के माध्यम से कुल ₹60,000 की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत प्राप्त होने पर थाना दुद्धी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित कर ₹46,902.23 की धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर होल्ड की गई धनराशि में से ₹11,630 सफलतापूर्वक आवेदिका के बैंक खाते में वापस कराई गई।

धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर हेल्प डेस्क की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

वापस कराई गई धनराशि : ₹11,630/-

यदि आप किसी भी प्रकार के साइबर अपराध के शिकार होते हैं, तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। त्वरित सूचना देने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

शादी करवाने वाले फर्ची गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला सहित 6 अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *