प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात

मीडिया हाउस सोनभद्र – जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने आज मीतापुर गांव पहुंचकर सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। मा0 प्रभारी मंत्री जी पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि शासन द्वारा मृतक तीनों बच्चों दीपक पुत्र भगवानदास उम्र 10 वर्ष, बोलबम पुत्र लोरी उम्र 16 वर्ष, संदीप पुत्र रविन्द्र उम्र 20 वर्ष के परिजनों के बैंक खातों में ₹4-4 लाख की अहेतुक सहायता राशि भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि शासन से अनुमन्य अन्य सभी सहायता भी नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवारों को शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

चोपन में सोन नदी किनारे बस्तियों का किया गया औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *