टूलकिट का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु एक माह में जांच रिपोर्ट मांगी

मीडिया हाउस सोनभद्र – जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) योजना के अंतर्गत 10 चयनित लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी को निर्देशित किया कि जिन लाभार्थियों को टूलकिट उपलब्ध कराई गई है, उनके स्तर पर उसका वास्तविक उपयोग सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर लाभार्थियों के यहां जाकर सत्यापन किया जाए तथा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही लाभार्थियों को टूलकिट के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि योजना का उद्देश्य पूर्ण हो सके।

उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। कार्यक्रम के अंत में सदर विधायक भूपेश चौबे ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वध हेतु ले जा रहे 160 राशि गोवंश को किया बरामद, 8 गिरफ्तार,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *