जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”

मीडिया हाउस सोनभद्र  – जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से थाना ओबरा पर जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसुनवाई कर शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही की गई।

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त अनेक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

बाबा सोमनाथ महादेव मंदिर में हज़ारों की संख्या शिव भक्तों द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *