मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र  – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण- थाना दुद्धी पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-192/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 110 एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी।

कृत कार्यवाही- इसी क्रम में दिनांक 11 जुलाई, 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा पावर हाउस, गुलालझरिया थाना दुद्धी के पास घेराबंदी कर तीनों वांछित अभियुक्तों को समय लगभग 20:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए दिनांक 12 जुलाई, 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01.शिवप्रसाद पुत्र स्वर्गीय विन्देश्वरी
02.उमेश पुत्र रामप्रसाद
03.सुनील पुत्र रामप्रसाद
समस्त निवासी ग्राम गुलालझरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण
1. घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी

सोनभद्र पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा हेतु ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

गोवंश तस्करी गिरोह का विण्ढमगंज पुलिस द्वारा भंडाफोड़ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *