मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी संचालन एवं महिला सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन चुर्क सभागार में मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी संचालन एवं महिला सुरक्षा से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार सहित जनपद के समस्त थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों पर कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों के सुव्यवस्थित संचालन, केन्द्रों के सुन्दरीकरण, पीड़ित महिलाओं की संवेदनशील काउंसलिंग, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक मिशन शक्ति केन्द्र को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सहायता, सुरक्षा एवं विश्वास का केन्द्र बनाते हुए उनके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

बैठक के अंत में मिशन शक्ति केन्द्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया तथा भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज का किया औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *