पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण

मिडिया हाउस सोनभद्र  – अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 708/2026 धारा 3(5), 115(2), 333, 140(1) बीएनएस में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 23.08.2026 को अपहृत व्यक्ति मनोज कुमार पाण्डेय को सकुशल बरामद किया गया तथा घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट मारुति कार संख्या UP32KM1916 तथा 04 मोबाइल फोन बरामद किये गये।

थाना रॉबर्ट्सगंज पर वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट मारुति कार संख्या UP32KM1916 के संबंध में महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई। वाहन से संबंधित मोबाइल नम्बर की लोकेशन जनपद देवरिया के थाना तरकुलवा क्षेत्र में प्राप्त होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा थाना तरकुलवा पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपहृत व्यक्ति को चौकी पथरदेवा पर रोके जाने की सूचना प्राप्त होते ही थाना रॉबर्ट्सगंज से पुलिस टीम तत्काल जनपद देवरिया रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर आवश्यक पूछताछ की गयी, जहाँ अपहृत मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र धीरेन्द्र बहादुर पाण्डेय, निवासी रायपुर, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को सकुशल बरामद किया गया तथा मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 362 चालान

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.जितेन्द्र यादव पुत्र राजकिशोर यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी अनिरुद्धमा खनवा टोला, थाना कसया, जनपद कुशीनगर।
2.शिवआसरे उर्फ मुन्ना यादव पुत्र रामायण यादव, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी कनकपुरा, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया।

पूछताछ का विवरण– पूछताछ में अभियुक्त शिवआसरे उर्फ मुन्ना यादव द्वारा बताया गया कि उसकी मुलाकात मनोज कुमार पाण्डेय से वर्ष 2024 में पटना में हुई थी। अभियुक्त के अनुसार मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा उसकी पुत्री की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर धनराशि ली गयी थी। नौकरी न लगने एवं धनराशि वापस न किये जाने को लेकर दोनों के मध्य विवाद चल रहा था। अभियुक्त के अनुसार वह अपने दामाद जितेन्द्र यादव तथा अन्य साथियों के साथ मनोज कुमार पाण्डेय से धनराशि मांगने आया था। धनराशि वापस न करने पर विवाद होने के बाद मनोज कुमार पाण्डेय को स्विफ्ट कार में बैठाकर अपने साथ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा वाहन को रोक लिया गया। पूछताछ में घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।

पूछताछ के आधार पर निम्न व्यक्तियों की भूमिका प्रकाश में आयी है—
1.बृजेश यादव पुत्र घरभरन यादव, निवासी महासून, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर।
2.सिपाही यादव पुत्र स्व0 देवकी यादव, निवासी बत्तर डेरा, थाना कसया, जनपद कुशीनगर।
3.संगम गौड़ पुत्र अज्ञात, निवासी मंगलपुर, थाना कसया, जनपद कुशीनगर।
उक्त व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं तथा विवेचना में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अल्ट्राटेक में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 64 लोगों ने किया रक्तदान.!

बरामदगी
•01 अपहृत व्यक्ति — मनोज कुमार पाण्डेय — सकुशल बरामद
•01 स्विफ्ट मारुति कार संख्या UP32KM1916
•04 मोबाइल फोन

सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सूचना का विश्लेषण, अन्तरजनपदीय पुलिस समन्वय एवं तत्काल कार्रवाई के माध्यम से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया। सोनभद्र पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *