सोनभद्र में 816 परीक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा सकुशल सम्पन्न, 8,207 शिक्षार्थियों ने किया प्रतिभाग

मीडिया हाउस सोनभद्र – उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जनपद सोनभद्र में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयुवर्ग के चिन्हित निरक्षर शिक्षार्थियों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से जनपद के 816 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें सभी 10 विकास खंडों से कुल 8,207 चिन्हित शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विकास खंडवार सहभागिता में म्योरपुर से सर्वाधिक 2,106 लर्नर परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त रॉबर्ट्सगंज से 1,541, कोन से 1,391, करमा से 741, चोपन से 484, चतरा से 464, नगवां से 437, घोरावल से 441, बभनी से 325 तथा दुद्धी से 277 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा संबंधित परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की देखरेख में परीक्षा सम्पन्न कराई गई।

परीक्षा के दौरान सहायक निदेशक, साक्षरता कार्यक्रम, प्रतिमा मिश्रा द्वारा विकास खंड रॉबर्ट्सगंज के प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय छपका स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निरक्षर शिक्षार्थियों की उत्साहजनक उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने परीक्षा संचालन की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए परीक्षा को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में पूर्व में आयोजित साक्षरता परीक्षाओं में 24,958 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। इनमें 22,959 प्रतिभागी साक्षरता की निर्धारित दक्षता प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 1,959 प्रतिभागियों को सुधार की आवश्यकता पाई गई। इस प्रकार पूर्व परीक्षाओं में 91.99 प्रतिशत प्रतिभागियों ने निर्धारित साक्षरता दक्षता हासिल की है। मार्च 2026 में आयोजित परीक्षा में 12,210 प्रतिभागियों में से 12,056 उत्तीर्ण हुए थे, जबकि 154 प्रतिभागियों को सुधार की आवश्यकता रही थी।
जनपद सोनभद्र में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयुवर्ग के निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ने, लिखने तथा दैनिक जीवन में आवश्यक संख्यात्मक दक्षताओं से सक्षम बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा के पश्चात उत्तरपुस्तिकाओं का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मूल्यांकन कराया जाएगा तथा प्राप्तांकों को उल्लास पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

सरकारी व गै़र सरकारी भवनों पर सुबह 10.15 बजे ध्वजारोहण, भव्यता के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस-जिलाधिकारी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, परीक्षा से जुड़े कार्मिकों एवं सहयोगी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साक्षरता व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने और उसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *