‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’, सैकड़ों श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-नगर के लेबर अड्डे के पास आज श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कल्याण के उद्देश्य से ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों श्रमिकों ने भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जे.पी. सिंह उपस्थित रहे।
शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, डॉक्टरों की टीम द्वारा श्रमिकों का बी.पी., शुगर एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और दवाइयां दी गईं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा ने उपस्थित श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा मानकों और हितलाभों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। श्रमिकों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए उनके पंजीयन और ई-श्रम कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई। स्वास्थ्य शिविर के समापन पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि श्रमिकों के हित और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।

राजनेता, शासन, प्रशासन और खनन माफियाओं की गठजोड़ से खेला जा रहा है खनन क्षेत्र में खूनी खेल-भाकपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *