निर्माण कार्यों में मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश, मंदिर व तालाब परिसरों की साफ-सफाई पर भी जोर

मीडिया हाउस सोनभद्र – अपर जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 19 सितम्बर 2026 को नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं नगर पंचायत चुर्क घुर्मा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रयुक्त सामग्री, साफ-सफाई तथा कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नं. 4 में वंदन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन चण्डी माता मंदिर में अवस्थापना विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। मौके पर अवर अभियंता राजकुमार राज उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में तीन टिन शेड, बाउंड्री एवं गेट का निर्माण कराया गया है। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में फर्श पर कोटा स्टोन, सीसी रोड, प्रकाश व्यवस्था एवं खाली स्थानों पर पौधरोपण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। मंदिर परिसर में जल निकासी के लिए अनावश्यक नाली निर्माण के स्थान पर परिसर को उचित ढाल देकर इस प्रकार विकसित करने के निर्देश दिए गए कि वर्षा एवं धुलाई का पानी स्वतः किनारे की ओर निकल सके। पत्थर एवं पेंटिंग का चयन मंदिर परिसर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए करने के निर्देश दिए गए।

मंदिर परिसर के बाहर रखी मोरम एवं गिट्टी की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने अवर अभियंता को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में केवल मानक के अनुरूप मोटी अथवा मध्यम दर्जे की मोरम का ही प्रयोग किया जाए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

सौर ऊर्जा हवा को प्रदूषित नहीं करती है। ग्रीन-सौर ऊर्जा संयंत्र का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन.!

इसी वार्ड में स्थित तालाब पर निर्माणाधीन घाट का भी निरीक्षण किया गया। तालाब के चारों भीटों पर पीचिंग का कार्य कराया गया है, जबकि वर्तमान में कार्य बंद पाया गया। तालाब में जलकुंभी एवं अन्य वनस्पतियां अधिक मात्रा में पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जा सके। साथ ही सीढ़ियों के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ होने पर इसकी सूचना देने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका परिषद सोनभद्र क्षेत्र में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के पास सीएण्डडीएस द्वारा निर्माणाधीन कल्याण मंडपम् का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निर्माण में प्रयुक्त मोरम एवं ईंट निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। मौके पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता उपस्थित नहीं थे। अपर जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने तथा मानक के विपरीत सामग्री पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के बिल से नियमानुसार कटौती कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान अवर अभियंता की नियमित उपस्थिति एवं निर्देशन सुनिश्चित करने को कहा गया।

नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में वंदन योजना के अंतर्गत शिव मंदिर परिसर में अवस्थापना कार्य, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग एवं छठ घाट के ऊपर कराए गए पत्थर के कार्य तथा वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत निर्मित पार्क का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज एवं अवर अभियंता ओम तिवारी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्वीकृत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मंदिर परिसर में आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने के निर्देश दिए गए।

Sonebhadra बालू खनन में चल रहे मशीनीकरण पर लगे रोक, मजदूरों को रोजी-रोटी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग़-भाकपा

नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में चुर्क तिराहे के पास मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन दुकानों एवं डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी एवं अवर अभियंता को निर्देशित किया कि परियोजना पूर्ण होने तक कार्य की नियमित निगरानी एवं अपने निर्देशन में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर कमी न रहने देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि परियोजना की अंतिम किश्त अभी शासन से प्राप्त नहीं हुई है। अंतिम किश्त प्राप्त होने के उपरांत शेष कार्यों को मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *