मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा 759 ग्राम अवैध गांजा के साथ 1 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिटाई देवी पत्नी श्याम सुंदर, निवासी ग्राम पोड़ी, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश, हाल पता राजा परसवार (बैगा बस्ती), थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को 759 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 175/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता
बिटाई देवी पत्नी श्याम सुंदर, निवासी ग्राम पोड़ी, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश, हाल पता राजा परसवार (बैगा बस्ती), थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
बरामदगी
759 ग्राम अवैध गांजा।










