महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस सोनभद्र – उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार आज दिनांक 25.09.2026 को अपरान्ह महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन राहुल सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टाप सेन्टर की केन्द्र प्रबन्धक दीपिका सिंह उपस्थित थी तथा अधीक्षिका पुष्पांजली उपस्थित थी एवं अन्य समस्त स्टाप उपस्थित पाये गये।
निरीक्षण के समय राजकीय दत्त ग्रहण इकाई सोनभद्र में 1 बच्ची 18 माह 15 दिन की है, 1 बच्ची 10 दिन की तथा 1 बच्चा 3 वर्ष के आवासित पाए गए। जिसकी देख-रेख एवं खान-पान का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। वन स्टाप सेन्टर में साफ-सफाई पायी गयी तथा सभी पंजिकाएं अवलोकन हेतु प्रस्तुत की गयी जो अद्यतन स्थिति में पायी गयी। वन स्टाप सेन्टर में उपस्थित समस्त स्टाप को नैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि0 2005, दहेज प्रतिषेध अधि0 1961, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि0 1971, मातृत्व लाभ अधि0 1961-26 सप्ताह तक, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधि0 2013, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि0 2012, गर्भधारक पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधि0 1994, समान पारिश्रमिक अधि0 1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधि0 1966, हिन्दू उत्राधिकार अधि0 1956” के संबंध में एवं नालसा द्वारा चलायी जा रही सभी स्कीमों यथा DAWN Unit, ASHA Unit, SAMVAD Unit and JAGRITI Unit के बारे भी जानकारी दी गई एवं उन्हे निर्देशित किया गया कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाकर उक्त कानूनों के बारे कृत कार्यवाही कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र अवगत करायें।
इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र और मानव एवं महिला संस्थान (वाराणसी/सोनभद्र) के संयुक्त तत्वावधान में जनपद सोनभद्र के ग्राम पंचायत सुकृत स्थित पंचायत भवन में एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियानों के अंतर्गत विशेष रूप से मुसहर समुदाय के लोगों को जागरूक करने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 50 ग्रामीणों के लोग उपस्थित हुए ।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन संस्था के समन्वयक मनोज कुमार पाल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को धरातल पर क्रियान्वित करने और ग्रामीणों को जोड़ने में पैरा लीगल वॉलिंटियर प्रदीप मिश्रा एवं अजय मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित ग्रामीणों को “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश देते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों तथा नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, म महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा व सरकारी जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभ उठाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
यह जानकारी राहुल, सिविल जज, सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद सोनभद्र द्वारा दी गयी।










