नवरात्रि/दुर्गा पूजा पर्व के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस अलर्ट, दुर्गा पूजा पंडालों एवं मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

मीडिया हाउस सोनभद्र – नवरात्रि/दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडालों एवं प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान पूजा समितियों के आयोजकों एवं संबंधित व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बनाए रखने तथा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन को सुचारु बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

सोनभद्र पुलिस नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखने हेतु निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

एंटी करप्शन टीम-आरक्षी विनोद कुमार राय व आरक्षी रविंद्र नाथ राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में मुकदमा दर्ज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *