निःशुल्क नेत्र प्ररिक्षण शिविर, आंखों के बढ़ते मरीज व प्रदूषण के मामले को जिला अधिकारी को गंभीरता से लेना चाहिए। डॉ ए के गुप्ता

मीडिया हाउस कार्यालय पर आयोजित निःशुल्क नेत्र प्ररिक्षण शिविर में 75 मरीजो की जांच।

वायु प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई तेज, जमीनी स्‍तर पर जवाबदेही, कार्रवाई ज़रूरी है। जलवायु परिवर्तन मंत्री,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी डाला-निःशुल्क नेत्र प्ररिक्षण शिविर का आयोजन डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) मीडिया हाउस प्रेस कार्यालय गांधीनगर बारी डाला सोनभद्र पर वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में संपन्न हुआ। कैंप में 75 मरीज के आंखों की जांच हुई। आवश्यकता अनुसार लोगों को चश्मा भी वितरण किया गया।  ज्ञात हो कि मीडिया हाउस प्रेस कार्यालय बारी डाला पर श्री सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच जांच की गई, जांच के उपरांत लोगों को चश्मा भी दिया गया, आंखों में मोतियाबिंद पाए जाने पर निःशुल्क ऑपरेशन हेतु चित्रकूट अस्पताल वाहन द्वारा ले जाया गया।

डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) ने बताया कि खनन क्षेत्र व आसपास में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए आंखों के रोगों के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। जो एक चिंता का विषय है जिला अधिकारी को गंभीरता से लेना चाहिए। मीडिया हाउस द्वारा आए दिन मेडिकल कैंप का आयोजन कराया जाता है। मेडिकल कैंप में बड़े पैमाने पर लोग आते हैं अपने स्वास्थ्य की जांच करते हैं खनन क्षेत्र के मजदूरों व आसपास के जनता के स्वास्थ्य लाभ हितों को देखते हुए की निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आंखों के जांच हेतु यह कैंप लगाया गया है जिसमें 75 मरीज का नेत्र प्रशिक्षण हुआ। आगे भी यह कैंप जारी रहेगा प्रत्येक माह के 19 तारीख को यह कैंप का आयोजन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक मीडिया हाउस कार्यालय पर आयोजित होगा जिसमें श्री सद्गुरु सेवा संघ चित्रकूट के वरिष्ठ चिकित्सकों कर्मचारी मौजूद रहेंगे कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने आंखों की जांच करा सकते हैं।

नकल पर सख्त निगरानी, परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

खनन पट्टा धारकों को मेडिकल कैंप करना अनिवार्य है। फिर भी कैंप नहीं करते हैं।
डा गुप्ता ने कहा कि शासन प्रशासन खनन विभाग कीप गाइडलाइन के अनुसार खनन पट्टा धारकों को तीन महीने पर मेडिकल कैंप आयोजन करना, सभी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच करना अनिवार्य है बावजूद उसके कोई भी पट्टा धारक कभी भी मेडिकल कैंप नहीं करवाता है। बावजूद उसके शासन प्रशासन खनन विभाग उक्त मेडिकल कैंप के मामले को गंभीरता से नहीं लेता। मजदूरों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जिला अधिकारी, खान अधिकारी को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक तीन माह में मेडिकल कैंप का आयोजन कराया जाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।

प्रदूषण की स्थिति गंभीर, प्रदूषण अधिकारी मौन, जिला अधिकारी को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
डा गुप्ता ने कहा कि बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में क्रशर प्लांटो द्वारा फैलाये जा रहे भयंकर प्रदूषण के मामले को क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी सोनभद्र द्वारा गंभीरता से न लिए जाने पर क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है की विभाग के नाक के नीचे खुलेआम प्रदूषण फैल रहा है फिर भी विभाग मौन है। प्रदूषण से रोग फैल रहा है लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बावजूद उसके अधिकारी एसी में बैठे सिर्फ झूठा आश्वासन देते रहते हैं। की प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला अधिकारी को प्रदूषण विभाग के कारनामे व प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के ऊपर व प्रदूषण फैलाने वाले क्रशर प्लांटो पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बिना नियम कानून मानक के संचालित क्रेशर प्लांट को सीज कर देना चाहिए। जब तक उक्त प्लाट मालिक नियमों का पालन पूर्ण रूप से न लें ताकि क्षेत्र की जनता प्रदूषण मुक्त वातावरण में अपना जीवन यापन कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *