जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में यूनिसेफ प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.पूर्णिया जिला।जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा महिला एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास,पोषण तथा स्वास्थ्य के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए यूनिसेफ के प्रतिनिधि को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
यूनिसेफ के प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के शारीरिक तथा मानसिक विकास के अलग अलग चरणों पर विस्तृत चर्चा की गई।1. स्तनपान एवं पर्याप्त देखभाल
2. ऊपरी आहार की शुरुवात एवं बच्चें के उम्र अनुसार विकास
3. संक्रमण से बचाव
4. प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास को सुनिश्चित कर सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन के अन्तर्गत मां एवं परिवार के अन्य सदस्य को जागरूक किया जाता चाहिए, ताकि वो अपने बच्चों का सुरक्षित रूप से लालन पालन कर सके।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस संबंध में जागरूकता के लिए सभी आशा, आंगनवाड़ी एवं संबंधित कर्मी को प्रशिक्षित कराने का निर्देश दिया गया। यूनिसेफ के प्रतिनिधियों से बच्चों एवं महिलाओ को एनेमिया तथा कुपोषण मुक्त,शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जागरूकता एव प्रशिक्षण हेतु सामग्री के विकास एवं प्रशिक्षण की तैयारी में तकनीकी सहयोग करने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की कुपोषण की ससमय पहचान करने से बच्चों के विकास में पड़ने वाले सभी बाधाओं को खत्म कर बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। इसलिए कार्य योजना निर्धारित समय सीमा के अंदर तैयार कर अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, साहिला,राज्य पोषण सलाहकार यूनिसेफ, गगन गौतम, जिला पोषण समन्वयक यूनिसेफ, देवाशीष घोष उपस्थित थे ।








