कांग्रेस ने हमेशा ही डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर के खिलाफ साजिश किया : अभिषेक यादव

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया। शुक्रवार 20 दिसंबर 24 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस के अनादर और संसद परिसर में राहुल गांधी के निंदनीय व्यवहार के खिलाफ सोवा बाबू चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि राहुल गांधी के अहंकार से भरे आचरण के कारण आज भाजपा सांसद श्री प्रताप चंद्र सारंगी और श्री मुकेश राजपूत संसद परिसर में ही घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि बीते दिन लोकसभा में अमित शाह जी द्वारा दिए गए बयान को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा तोड़-मरोड़ कर जनता के बीच भ्रामक बातें फैलाई जा रही है जबकि यह पूरा देश जानता है कि कांग्रेस द्वारा किए गए बाबा साहब अंबेडकर के अपमान एवं दलित और आदिवासियों के प्रति उसकी दोयम दर्जे की सोच को ना तो भारत की जनता भूल सकती है और ना ही इतिहास कभी भूल पाएगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह व वरीय नेता आनंद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आजाद भारत के इतिहास में ये पहली ऐसी घटना है जहाँ स्वेम नेता प्रतिपक्ष द्वारा आदिवासी समाज से आने वाले सांसद को लोकसभा के परिसर में धक्का देकर सीढ़ी पर नीचे गिरा दिया जाता है।इनके अनैतिक कार्यो के वजह से संसद की गरिमा को शर्मसार होना पड़ा हैं।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ रही है।उनको दो बार चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी के द्वारा प्रचार करके हरवाया गया है।साथ ही उनके कांग्रेस के शाशन काल मे भारत रत्न का भी विरोध किया गया है।ऐसे में जब 1990 में भाजपा समर्थित केंद्र में सरकार थी तब बाबा साहेब को भारत रत्न से नवाजा गया है।
साथ ही इस विरोध प्रदर्शन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत के रक्षा के लिए जिले के सभी मंडलो में कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस को बेनक़ाब करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मंगलम गुप्ता,जिला मंत्री मुन्ना गुप्ता व संजय यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अभिषेक सर्राफ व राहुल चतुर्वेदी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार,अक्षय लाल निषाद,नीरज तिवारी,सुरेष महतो,राजा साह,रमेश सिंह,धर्मेंद्र प्रसाद,सुजीत मंटू,लव कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लालू प्रसाद बिहार की राजनीति में कैंसर ,कोई सिरदर्द की दवा से कैंसर का इलाज नहीं कर सकता ,सम्राट चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *