रोजगार मेला का आयोजन, लगभग 7 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 8ता.सोनभद्र-जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए दिनांक 10.08.2023 को प्रातः 10ः00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 7 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें एल0 आई0 सी0, रावटर््सगंज, वज्र इण्डस्ट्रीज, रावर्ट्सगंज, जे0बी0एस0 इण्डिया प्रा0 लि0, चेन्नई, वैभव इण्टरप्राइजेज, रावर्ट्सगंज, नवभारत फर्टिलाईजर्स लि0, वाराणसी, तेजस ग्रेट ग्लोबल इण्डस्ट्रीज, जमशेदपुर एवं स्टैण्डर्ड इन्जिनियरिंग, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर भर्ती सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड, जिला चिकित्सालय के सामने, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।

खनन न्यूज-खनन से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित आकाश केशरी, सारनाथ यादव गिरफ्तार, कर चालान, 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *