ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के धीमी प्रगति पर जिम्मेदारी तय करते हुए की जाये कार्यवाही-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.सोनभद्र-जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की, समीक्षा में पाया गया कि 32 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाएं जाने हेतु ग्राम पंचायतों को धनराशि 1 वर्ष पूर्व जारी की गई थी परंतु अभी तक की प्रगति धीमी पायी, इसके साथ ही 144 गांव में धनराशि सोक पीट और नाडेप निर्माण के लिए दिया गया था जिस पर, 50 के आसपास की प्रगति की गई है इसी के साथ 15 ग्राम पंचायतों को अतिरिक्त धनराशि देकर उनको मॉडल किया जाना था जिस पर सभी विकास खंडों में कोई भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत को चेतावनी दी 1 सप्ताह में कार्य की प्रगति में सुधार नहीं होती है तो 1 सप्ताह का वेतन काट दिया जाएगा। इसी प्रकार से शौचालय निर्माण जनपद को 14492 के निर्माण का लक्ष्य मिला है, परंतु अभी तक मात्र 3300 शौचालयों के लाभार्थियों का चयन कर वेबसाइट पर कराई गई है जिलाधिकारी ने 30 जून, 2023 तक लाभार्थियों के खाते में धनराशि स्थानांतरित करने हेतु पात्र लाभार्थियों का चयन करने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया की 1 सप्ताह में जिन ग्राम पंचायत की प्रगति नहीं होगी, उन ग्राम पंचायत के सचिव का 1 सप्ताह का वेतन काट दिया जाएगा। इसी प्रकार जिस विकास खण्ड की प्रगति धीमी पायी जायेगी, उन विकास खंड के एडीओ पंचायत का एक सप्ताह के वेतन काटने की कार्यवाही की जायेगी, इसके साथ ही कार्यवाही के लिए शासन को पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा। इसी प्रकार से बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के उन ग्राम पंचायतों की समीक्षा की, जिसमें कि 13वें व 14वें वित्त को मिलाकर कुल 50 लाख से अधिक धनराशि पड़ी है और विकास कार्यों की रफ्तार धीमी है, इन ग्राम सभाओं के समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम सभाओं में अधिक संख्या में धनराशि पड़ी है, उन गांवों का निरीक्षण कर विकास योजनाओं से सम्बन्धित कार्ययोजना तैयार कर धनराशि को खर्च किये जाने की कार्यवाही की जाये और सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं ए0डी0ओ0 पंचायत प्राथमिकता के आधार पर इस कार्यवाही को कराना सुनिश्चित करेंगें, इसमें शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरव गंगवार, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, परियोजना निदेशक राम शिरोमणि मौर्य, अजीत रावत प्रमुख राबर्ट्सगंज, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिह सहित जिला स्वच्छता समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

सोनभद्र में 51.38% मतदान, 307 बूथों पर शांति सुरक्षा के बीच  हुआ मतदाता, वोटों की गिनती 13 मई 2023 को.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *