अदानी फाऊंडेशन सलाईबनवा में भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मे जनजातीय गौरव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जनजाति एवं आदिवासियों बच्चों के विकास हेतु राजीव गांधी इंडस्ट्रीज आफ पैट्रोलियम टेक्नोलॉजी अमेठी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे जनजातीय गौरव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसीसी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी, RGIPT के डाक्टर दीपक द्विवेदी और डाक्टर अंकुर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

जनजातीय गौरव वर्ष के अन्तर्गत आदिवासी बच्चों का कैरियर गाइडेंस का प्रशिक्षण विकास उत्थान हेतु राजीव गाँधी इंस्टिट्यूट आफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी के डाइरेक्टर प्रोफेसर हरीश हिरानी के कुशल मार्गदर्शन में अदानी फाऊंडेशन सलाईबनवा और राजीव गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (जायस अमेठी) के संयुक्त तत्वावधान मे भगवान् बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे जनजातीय गौरव वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत आदिवासी नौजवानों के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय सलाईबनवा पर एक दिवसीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आदिवासी बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अदानी फाऊंडेशन के सीएसआर हेड मनोज चौबे, प्रधानाध्यापक श्लेष जी, अध्यापक दीपा ज्योति और गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश सरकार किसी दुर्घटना में मृत्यु होने पर कृषक के परिवार को दे रही है, 5 लाख रू0 की आर्थिक सहायता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *