अडाणी फाउंडेशन की अनोखी पहल, महिलाओं की शैक्षणिक भ्रमण,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-अडाणी सिमेंट के क्लस्टर हेड प्रोजेक्ट हेड सुरेश सिंगला के कुशल मार्गदर्शन में अडाणी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय किसानों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु बस से रवाना किया गया। इस अवसर पर बस को सुरेश सिंगला (क्लस्टर हेड), नीरज त्रिपाठी (प्रोजेक्ट हेड) एवं राजीव रंजन सिंह (कनस्ट्रक्शन हेड) ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि कोटा और पनारी पंचायत के 14 समूहों की लगभग 50 महिलाएँ इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान केकराही,मानपुर, जिला उद्यान केंद्र तथा मंगुराही स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा करेंगी। इस भ्रमण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उन्नत खेती तकनीकों, आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की प्रत्यक्ष जानकारी देना है, ताकि वे अपने खेतों में बेहतर उत्पादन और आय बढ़ाने की दिशा में प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर श्याम बिहारी यादव, हरिओम पांडेय,गौरव शर्मा, राजेश राठौर, अर्चित शांडिल्य,धनेंद्र मिश्रा,विरेंद्र, नरेश पुजारी और जैगम अब्बास सहित अडाणी सीमेंट के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।










