सोनभद्र-मैरेज लान/होटल व डी0जे0 संचालकों के साथ समन्वय बैठक,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 13.02.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में मैरेज लान/होटल संचालकों एवं डी0जे0 संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वर्तमान वैवाहिक सत्र को दृष्टिगत रखते हुए आयोजनों के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं जैसे अत्यधिक ध्वनि, सड़क जाम, असलहों का प्रदर्शन, नशे का सेवन एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी संचालकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश—

ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण: रात्रि 10:30 बजे के पश्चात किसी भी दशा में डी0जे0 नहीं बजेगा। निर्धारित समयसीमा के उल्लंघन पर संबंधित डी0जे0 संचालक एवं मैरेज लान/गेस्ट हाउस प्रबंधन के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात व्यवस्था: बारात या जुलूस के दौरान सड़क पूर्णतः अवरुद्ध नहीं की जाएगी। कम से कम आधी सड़क यातायात हेतु खाली रखना अनिवार्य होगा, जिससे आमजन को असुविधा न हो।

अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध: मैरेज लान/गेस्ट हाउस में असलहों का प्रदर्शन एवं हर्ष फायरिंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पार्किंग प्रबंधन: आयोजनों में आने वाले वाहनों हेतु पर्याप्त एवं सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सड़क किनारे अवैध पार्किंग नहीं होने दी जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान की जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई।

सीसीटीवी व्यवस्था: सभी मैरेज लान/गेस्ट हाउस में मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित एवं क्रियाशील रखे जाएंगे।

नशा निषेध: मैरेज लान/गेस्ट हाउस परिसर में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

बैठक के अंत में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी संचालकों से अपील की गई कि वे सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें तथा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में आयोजन संपन्न कराएं।

सोनभद्र पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा आगे भी इस प्रकार की समन्वयात्मक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *