अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Media House सोनभद्र-अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित पुलिस कार्यालय के जनसूचना सेल, व्यापारी प्रकोष्ठ सेल, नारकोटिक्स सेल, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ सहित विभिन्न शाखाओं/सेलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों, पत्रावलियों एवं लंबित प्रकरणों का अवलोकन कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला सहायता प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

नारकोटिक्स सेल के निरीक्षण के दौरान मादक पदार्थों से संबंधित अभियोगों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। व्यापारी प्रकोष्ठ सेल में व्यापारियों से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त प्रकोष्ठों में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

चकारी गांव में रेणुका नदी पर पुल बनाए जाने की मांग-हरदेव नारायण तिवारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *