सोनभद्र में पंचायत उत्सव भवन निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जनपद की ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत अरंगी में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण कार्य हेतु 141.00 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह निर्माण कार्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य पूरी तरह पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो। कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाया जाएगा तथा निर्माण कार्य की प्रारंभ, मध्य एवं अंतिम चरण की जियो-टैगिंग कराई जाएगी।
उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का नियमित अभिलेखीकरण किया जाए तथा स्वीकृत डीपीआर एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप ही निर्माण कराया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्था एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप पंचायत उत्सव भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के लिए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित भवन उपलब्ध हो सके।

निर्वाचन कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित कार्मिकों की जिम्मेदारी तय-सहदेव कुमार मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *