भाजपा आईटी व सोशल मिडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक-जिलाध्यक्ष नन्दलाल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 22ता.सोनभद्र-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर आईटी व सोशल मिडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे जी ने बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर शुभारंम्भ किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।

मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के विस्तार में आईटी व सोशल मिडिया का एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके अंतर्गत संगठन के हर मण्डल, शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ताओं के मोबाइल में सरल एप्प नमो एप्प डाउनलोड होना अति आवश्यक है। सोशल मिडिया संगठन व सरकार के कार्यक्रम और योजनाओं की जनता के बीच में पहुंचाने का एक उचित माध्यम है। इसलिए सभी कार्यकर्ता सोशल मिडिया पर सकारात्मक माहौल बनाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे तो संगठन कार्य का विस्तार तेजी से होगा।  निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक की सोशल मिडिया टीम को और मजबूत करते हुए उसका विस्तार करना होगा।

जिला संयोजक सोशल मिडिया मनोज सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप्प गु्रप, ट्विटर एवं नमो एप्प, सरल एप्प पर कार्यक्रम अपलोड करने की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को सोशल मिडिया के माध्यम से हर मोबाइल तक पहंुचाने का कार्य बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता करेंगे तो आम जनमानस को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल पायेगी। बैठक मे मुख्यरुप से जिला संयोजक अभय सिंह, दीपक अग्रहरी, संजीव जायसवाल, भोलू जायसवाल, राजकुमार यादव, मनीष जायसवाल, सूर्या यादव, गौरव सिंह, आशुतोश शुक्ला, देवव्रत तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खनन न्यूज-फर्जी परमिट मामले में लिप्त रवि कान्त पाण्डेय हुआ गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी ई-प्रपत्र बेचकर प्राप्त 188000/- रुपये बरामद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *